फर्रुखाबाद : दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया, संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत – हत्या का आरोप

जनपद फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका प्रीति राजपूत को उनके पति ललित नारायण राजपूत गंभीर हालत में डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा काटा।

फर्रुखाबाद
मृतका प्रीति राजपूत का फाइल फोटो

“ससुराल वाले दबंग हैं, यहां नहीं चाहिए पोस्टमार्टम”

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे मायके पक्ष के लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर था। उनका आरोप था कि प्रीति की हत्या की गई है। परिजनों ने पुलिस के सामने यह मांग रखी कि शव उन्हें सौंप दिया जाए ताकि वे अपने गृह जनपद में पोस्टमार्टम करा सकें। उनका तर्क था कि ससुराल पक्ष के लोग दबंग हैं, जिसके चलते उन्हें स्थानीय पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भरोसा नहीं है। काफी देर तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने समझा-बुझाकर परिजनों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

5 साल पहले हुई थी शादी, पीछे छूट गए दो मासूम

मृतका के भाई पवन कुमार ने बताया कि प्रीति की शादी 7 जुलाई 2019 को हुई थी। हंसते-खेलते परिवार में इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है। सबसे ज्यादा दुखद पहलू यह है कि प्रीति अपने पीछे दो छोटे बच्चे, 3 वर्षीय श्रेयांश और 2 वर्षीय वेदांत को छोड़ गई हैं, जिन्हें अब अपनी मां का प्यार कभी नहीं मिल पाएगा। फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी रणविजय सिंह के अनुसार, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें