फर्रुखाबाद : कायमगंज में फोन पर अश्लील फोटो और गालियों से परेशान महिला पहुंची कोतवाली, पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश

जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गांव की रहने वाली महिला पिछले दो महीनों से मानसिक उत्पीड़न का शिकार हो रही थी। पीड़ित महिला ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि पिछले दो महीनों से एक अज्ञात व्यक्ति उसे अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन करके परेशान कर रहा है।

परिजनों को भेजे अश्लील फोटो, पूरा परिवार परेशान

हैरानी की बात यह है कि आरोपी केवल महिला को फोन कर गाली-गलौज ही नहीं करता था, बल्कि उसने हदें पार करते हुए महिला के अन्य परिजनों के मोबाइल नंबरों पर भी अश्लील फोटो भेजने शुरू कर दिए। इस घिनौनी हरकत की वजह से महिला व उसके परिजन काफी परेशान है।

कोतवाली प्रभारी ने दी जानकारी, जांच शुरू

कायमगंज कोतवाली प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब उन मोबाइल नंबरों को ट्रेस कर रही है जिनसे कॉल और फोटो भेजे गए थे।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें