फर्रुखाबाद : विवाद के बाद पत्नी गई मायके, युवक ने की आत्महत्या – 9 माह की मासूम के सिर से उठा पिता का साया

जनपद फर्रुखाबाद में पारिवारिक विवाद के बाद पत्नी के मायके चले जाने से नाराज एक 22 वर्षीय युवक ने अपने ही घर में पत्नी की साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। युवक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

कायमगंज
मृतक अंकित का फाइल फोटो

मृतक की पहचान और परिवार का हाल

मृतक की पहचान कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव लखनपुर निवासी बालकिशन जाटव के बेटे अंकित (22) के रूप में हुई है। अंकित अपने छह भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और परिवार की जिम्मेदारियां उसी के कंधों पर थीं। मृतक मंडी समिति में एक आढ़त पर मजदूरी करता था।

कायमगंज
कायमगंज

सुबह कमरे में दिखा खौफनाक मंजर

रविवार सुबह जब परिजन अंकित को जगाने पहुंचे तो कमरे के अंदर का नजारा देख सन्न रह गए। अंकित का शव पंखे से लटका हुआ था। अंकित की मौत की खबर गांव में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

शादीशुदा जिंदगी में चल रहा था तनाव

परिजनों के मुताबिक अंकित की शादी करीब ढाई साल पहले राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव कुसुमरा निवासी रूबी से हुई थी। दोनों की 9 महीने की एक बेटी सिद्धि भी है। पति-पत्नी के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था।

कायमगंज
कायमगंज

आखिरी फोन कॉल के बाद उठाया खौफनाक कदम

बीते सोमवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद मंगलवार को मायके पक्ष के लोग रूबी को अपने साथ ले गए थे। शनिवार शाम अंकित अपने पिता के साथ पड़ोसी गांव काकरनगला भगौतीपुर में तेरहवीं संस्कार में शामिल होकर लौटा था। देर रात पत्नी से फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसी के बाद अंकित ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

कायमगंज
कायमगंज

पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही क्राइम इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह और हल्का इंचार्ज मोहित द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक विभक्ति टीम ने मौके पर पहुंचकर फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कायमगंज
कायमगंज

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

क्राइम इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आत्महत्या की सूचना पर मौके पर पहुंचकर जांच की गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असल स्थिति साफ होगी। फिलहाल जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें