फर्रुखाबाद : होली से पहले एक्शन मोड में आबकारी विभाग, छापेमारी कर की 160 किलो लहन नष्ट

फर्रुखाबाद में अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता की देखरेख में आज एक विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में आबकारी निरीक्षक सुधांशु चौधरी ने अपनी टीम के साथ कायमगंज तहसील के संदिग्ध गांव ममापुर में छापेमारी की। टीम की अचानक आमद से अवैध शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया और कई लोग मौके से भाग निकले।

कायमगंज
कायमगंज

मौके पर नष्ट किया गया भारी मात्रा में लहन, दर्ज हुआ मुकदमा

छापेमारी के दौरान आबकारी टीम को गांव से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब और करीब 160 किलोग्राम लहन बरामद हुई। टीम ने बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया ताकि इसका दोबारा इस्तेमाल न हो सके। इस मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि जनपद में अवैध शराब का निर्माण और परिवहन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

कायमगंज
कायमगंज

कायमगंज की शराब दुकानों का भी हुआ औचक निरीक्षण, खंगाले गए रिकॉर्ड

ममापुर में कार्रवाई के बाद टीम ने कायमगंज क्षेत्र की देशी और विदेशी शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण भी किया। इस दौरान स्टॉक रजिस्टर, पीओएस (POS) मशीन से होने वाली बिक्री, ऑनलाइन पेमेंट और सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की गई। अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए कि वे तय मानकों के अनुसार ही बिक्री करें। प्रशासन की इस कड़ी कार्रवाई से अवैध शराब सिंडिकेट में डर का माहौल है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें