फर्रुखाबाद : अब आसमान से बरसेगी खाद, खेती में आएगी डिजिटल क्रांति

फर्रुखाबाद के किसानों और महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ‘नमो ड्रोन दीदी’ योजना को रफ्तार दी गई। जिले के सभी 28 सीएलएफ (CLF) यानी संकुल स्तरीय संघों से 28 ड्रोन दीदी और 28 ड्रोन सहायकों के चयन को हरी झंडी दे दी गई है। अब गांव की बेटियां और महिलाएं हाई-टेक तकनीक से लैस होकर खेती-किसानी को आसान बनाएंगी।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

खेतों में यूरिया और कीटनाशक का छिड़काव होगा आसान, बचेगा समय और पैसा

अब किसानों को पीठ पर भारी टैंक लादकर खेतों में कीटनाशक छिड़कने की जरूरत नहीं पड़ेगी। चयनित ड्रोन दीदियां अपने ड्रोन के जरिए खेतों में यूरिया, कीटनाशक और अन्य उर्वरकों का छिड़काव करेंगी। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि दवाइयों की बर्बादी भी रुकेगी और मजदूरी का खर्च भी कम होगा। यह तकनीक खेती को आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

भारी सब्सिडी: मात्र 20% खर्च पर महिलाओं को मिलेगा अपना ड्रोन

सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस योजना पर दिल खोलकर खर्च कर रही है। एनआरएलएम (NRLM) के माध्यम से चयनित ड्रोन दीदियों को ड्रोन की खरीद पर 80 प्रतिशत का भारी अनुदान (subsidy) दिया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) और जिला विकास अधिकारी (DDO) सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने इस चयन प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें