फर्रुखाबाद : मां दुर्गा मंदिर में चोरी, 21 किलो पीतल के घंटे गायब – गांव में मचा हड़कंप

फर्रुखाबाद में मां दुर्गा मंदिर से चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। शनिवार रात चोर मंदिर परिसर से करीब 21 किलो वजनी पीतल के घंटे चोरी कर ले गए। घटना सामने आते ही गांव में गुस्सा और डर का माहौल बन गया।

कायमगंज
कायमगंज

कायमगंज क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाएं

यह मामला कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के अताईपुर गांव का है। जानकारी के मुताबिक, मंदिर परिसर में लगे पीपल के पेड़ से करीब 11 किलो वजनी बड़ा घंटा उतारा गया, जबकि मंदिर के अंदर लगे 5-5 किलो के दो अन्य घंटे भी चुरा लिए गए।

कायमगंज
कायमगंज

सुबह पूजा के समय हुआ खुलासा

रविवार सुबह जब पुजारी पूजा के लिए मंदिर पहुंचे, तो चोरी की जानकारी हुई। देखते ही देखते गांव में खबर फैल गई और मंदिर परिसर में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तुरंत यूपी 112 पुलिस को सूचना दी।

कायमगंज
कायमगंज

पुलिस जांच में जुटी, तहरीर का इंतजार

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर मिलते ही एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस चोरी की इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें