फर्रुखाबाद : बड़े भाई की मौत का गम नहीं सह सका छोटा भाई, कमरे में लटकती मिली लाश

जनपद फर्रुखाबाद से एक अत्यंत हृदय विदारक घटना सामने आई है। शमशाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला बढ़ियन टोला में शनिवार को एक 38 वर्षीय युवक, सत्यवीर यादव ने अपने ही घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह महज एक आत्महत्या नहीं, बल्कि एक भाई का दूसरे भाई के प्रति अटूट प्रेम जिसके कारण युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

शमशाबाद
मृतका सत्यवीर का फाइल फोटो

भाई की जुदाई ने तोड़ दिया दिल

मृतक सत्यवीर के परिजनों ने बताया कि परिवार पिछले कुछ महीनों से गहरे मानसिक संकट से गुजर रहा था। करीब 5 महीने पहले सत्यवीर के बड़े भाई सहवीर की वाराणसी में एक सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई थी। बड़े भाई के चले जाने के बाद से ही सत्यवीर बुरी तरह टूट गया था। वह अक्सर गुमसुम रहता था और उसे भाई की यादें सताती थीं। परिजनों के अनुसार, वह गहरे डिप्रेशन (अवसाद) में चला गया था और किसी से ज्यादा बात नहीं करता था।

शमशाबाद
शमशाबाद

नाश्ता करने के बाद बंद किया दरवाजा, रोशनदान से दिखा मंजर

शनिवार की सुबह सबकुछ सामान्य सा लग रहा था। सत्यवीर ने रोजाना की तरह नाश्ता किया और फिर चुपचाप अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो घर वालों को किसी अनहोनी का डर सताने लगा। जब परिजनों ने रोशनदान के जरिए अंदर झांका, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सत्यवीर का शव फंदे से लटक रहा था। घर में चीख-पुकार मच गई और तुरंत पुलिस को फोन किया गया।

शमशाबाद
शमशाबाद

पुलिस ने रोशनदान तोड़कर निकाला शव, परिवार में कोहराम

मौके पर पहुंची पुलिस को कमरा अंदर से बंद मिला, जिसके बाद मजबूरन रोशनदान तोड़कर अंदर प्रवेश करना पड़ा। पुलिस ने कुंडी खोलकर शव को नीचे उतारा। बताया जा रहा है कि सत्यवीर दिल्ली की एक नमकीन फैक्ट्री में काम करता था और अभी अविवाहित था। 5 महीने के भीतर घर के दो जवान बेटों की मौत से बूढ़े मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव का हर शख्स इस घटना से दुखी है।

Leave a Comment

और पढ़ें