कायमगंज में चोरों का तांडव: एक ही रात में दुकान से लेकर गोदाम तक चोरी, CCTV में कैद हुए चेहरे

24 जनवरी 25 जनवरी की मध्य रात्रि जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित कायमगंज-दिल्ली रोड पर नहर के पास चोरों ने एक ही रात में चार दुकानों को निशाना बनाया। दीपक वर्मा की शोरूम, ज्वेलरी शॉप और मेडिकल स्टोर में चोरी की कोशिश नाकाम रही, लेकिन पास ही स्थित पवन की किराना दुकान से करीब 40 हजार रूपये नकद और परचून का सामान चोरी कर लिया गया। गोलक बाद में पास के खेत में पड़ी मिली।

CCTV फुटेज में कैद हुए तीन संदिग्ध युवक

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में तीन युवक चोरी की कोशिश करते हुए साफ नजर आ रहे हैं। दिल्ली रोड स्थित एक किराना दुकान में भी पूरी वारदात कैमरे में कैद हुई है, जिसमें चोर शटर उचकाकर गल्ला ले जाते दिख रहे हैं।

कायमगंज
कायमगंज

पहले भी इसी इलाके में हुई थी चोरी, पुलिस पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों ने बताया कि इसी क्षेत्र में महज छह दिन पहले शहरोज की वेल्डिंग गोदाम में भी चोरी की घटना हुई थी। लगातार हो रही चोरियों से इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस गश्त न के बराबर है, जिससे चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

कायमगंज
कायमगंज

तंबाकू गोदाम का ताला टूटा, नकदी और बैटरी लेकर फरार हुए चोर

नगर क्षेत्र के लाल बाग गांव स्थित आताईपुर रोड पर बने तंबाकू गोदाम को चोरों ने निशाना बनाते हुए ताला तोड़ दिया। गोदाम मालिक मधुर गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि चोर गल्ले में रखी करीब 6600 रुपए की नकदी, बैटरी समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह जब गोदाम पहुंचे तो ताला टूटा और सामान बिखरा देख आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

कायमगंज
कायमगंज

पुलिस का दावा—जल्द होगी गिरफ्तारी

प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें