फर्रुखाबाद: रामनगरिया मेले की तैयारी तेज, DM आशुतोष द्विवेदी ने पांचाल घाट पर किया औचक निरीक्षण

फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बुधवार को पांचाल घाट पहुंचकर आगामी श्री रामनगरिया मेला की तैयारियों का मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों और मेला क्षेत्र में की जा रही व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा और अधिकारियों से जानकारी ली।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

गंगा आरती की तैयारी पर रहा खास फोकस

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मेले के शुभारंभ अवसर पर होने वाली भव्य गंगा आरती की तैयारियों का विशेष रूप से जायजा लिया। उन्होंने अपर जिलाधिकारी व मेला सचिव को निर्देश दिए कि गंगा आरती से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी हों और गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

स्नान घाटों को सुरक्षित बनाने के निर्देश

जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्नान घाटों की मरम्मत और उन्हें सुरक्षित बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

PWD सड़कों और फुटपाथ निर्माण का भी किया निरीक्षण

मेला क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा कराए जा रहे सड़क और फुटपाथ निर्माण कार्यों का भी जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी कार्य तय मानकों के अनुसार और समय पर पूरे किए जाएं।

Leave a Comment

और पढ़ें