फर्रुखाबाद में आढ़ती से तमंचे के बल पर 1 लाख की लूट, पुलिस घटना को मान रही संदिग्ध

मंगलवार की देर शाम जनपद फर्रुखाबाद के मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र में साइकिल से घर लौट रहे गल्ला आढ़ती से बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया।वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए।

फर्रुखाबाद
पीड़ित सुमन प्रकाश दुबे

पीड़ित आढ़ती ने बताई पूरी घटना

थाना क्षेत्र के हैबतपुर गढ़िया काशीराम कॉलोनी निवासी सुमन प्रकाश दुबे की कर्बला के पास गल्ले की आढ़त है। सुमन प्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रोज की तरह आढ़त बंद कर साइकिल से घर जा रहे थे। इसी दौरान शनि देव मंदिर के पास पीछे से आए तीन बाइक सवार बदमाशों ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

तमंचा दिखाकर झोले से उड़ाए करीब 1 लाख रुपये

टक्कर लगते ही सुमन प्रकाश सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उनके झोले में रखी करीब एक लाख रुपये की नकदी लूट ली और तेजी से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

CCTV खंगाल रही पुलिस, नतीजा अब तक शून्य

सूचना मिलते ही थाना मऊ दरवाजा पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन अब तक किसी ठोस सुराग का पता नहीं चल सका है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

पुलिस को घटना पर शक, जांच जारी

थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। फिलहाल सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें