कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री 3 दिसंबर की सुबह करीब 5 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गई और फिर वापस नहीं लौटी।
गांव-रिश्तेदारी तक छान मारी, नहीं मिला कोई सुराग
पिता के अनुसार, बेटी के लापता होने के बाद उन्होंने गांव, आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन कहीं भी उसका कोई पता नहीं चल सका। बेटी के न मिलने से परिजन बेहद परेशान हैं और अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, तलाश जारी
मामले को गंभीरता से लेते हुए कायमगंज कोतवाली प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा नाबालिग की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और हर पहलू से जांच की जा रही है।


















