कायमगंज: गर्भवती महिला की बिगड़ी हालत, मौत की सूचना पर परिजनों में मचा कोहराम

जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव गऊटोला निवासी महफूज की गर्भवती पत्नी शैजी की अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर जितेंद्र बहादुर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला को मृत घोषित होते ही परिजन बिलख पड़े।

कायमगंज
कायमगंज

पहली डिलीवरी से पहले ही बुझ गई जिंदगी, मायके में मातम

सूचना मिलते ही मृतका के पिता परवेज, गांव चिलौली पठान से अन्य परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचे। जहां परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि बेटी की शादी को दो साल ही हुए थे और वह पहली बार मां बनने वाली थी। इस दर्दनाक घटना से दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

पोस्टमार्टम को लेकर शुरू हुआ विवाद, प्रशासन ने समझाया

शुरुआत में दोनों पक्ष पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं थे। इसकी जानकारी मिलते ही तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर, क्राइम इंस्पेक्टर मोहम्मद कामिल, एसएसआई सुरजीत सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। समझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम को तैयार हुए। एसएसआई सुरजीत सिंह ने पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। मौत का सही कारण रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें