कायमगंज में पहुंचे 12 प्रशिक्षु IAS अधिकारियों ने किया निरीक्षण, बच्चों से पूछा स्मार्ट बोर्ड पर क्या पढ़ते हो?

गुरुवार को 12 प्रशिक्षु IAS अधिकारियों की टीम कायमगंज नगर पहुंची। सबसे पहले उन्होंने तहसील के सामने स्थित कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां अधिकारियों ने छात्रों से स्मार्ट बोर्ड की पढ़ाई के बारे में सवाल किए। कक्षा 5 की छात्रा काजल ने बताया कि “टीचर स्मार्ट बोर्ड से गणित और सामान्य ज्ञान पढ़ाते हैं।” अधिकारियों ने स्कूल की सफाई व्यवस्था और बच्चों की उपस्थिति भी जांची।

कायमगंज
कायमगंज

पिंक शौचालय में जांची स्वच्छता और सुविधा

इसके बाद अधिकारियों ने तहसील रोड स्थित पिंक शौचालय का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की सफाई, पानी की व्यवस्था और सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन की स्थिति देखी। अधिकारियों ने महिलाओं की सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़ी सुविधाओं को लेकर भी जानकारी जुटाई।

कायमगंज
कायमगंज

सीएचसी में दवाओं की उपलब्धता और डॉक्टरों की हाजिरी की जांच

टीम आगे बढ़ी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कायमगंज पहुंची। यहां अधीक्षक डॉ. शोभित कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र में तीन MBBS डॉक्टर तैनात हैं और 241 प्रकार की दवाएं दी जाती हैं, जिनमें लगभग 200 मौके पर मौजूद हैं। आईएएस अधिकारी कृष्णकांत लूना ने खुद सरकारी पर्चा बनवाया और डॉ. विपिन सिंह से दवा लिखवाई। महिला चिकित्सालय में स्टाफ नर्स अंजलि ने बताया कि पिछले 28 दिनों में लगभग 50 शिशुओं का जन्म हुआ है और सभी स्वस्थ हैं।

कायमगंज
कायमगंज

नगर पालिका में कचरा प्रबंधन पर लिया फीडबैक

इसके बाद टीम नगर पालिका के मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर (MRF) पहुंची। अधिकारियों ने कचरा प्रबंधन की मशीनें देखीं और पाया कि जनरेटर सिंगल फेज का है जबकि मशीनें थ्री फेज पर चलती हैं। टीम ने सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद सभी अधिकारी वेस्ट टू वंडर पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने वृक्षारोपण किया और झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश दिया।

कायमगंज
कायमगंज

निरीक्षण में ये प्रशिक्षु अधिकारी रहे शामिल

निरीक्षण में आदित्य कुमार, राहुल कुमार चौधरी, कृष्णकांत लूना, दिव्यांशु अग्रवाल, नंदना जीपी, गौरव रमेश पेंडम, प्रवीण जादव, साईं भार्गव, सिद्धार्थ कौशल, खेतदान चरण, शंकर पांडिराज और सुमित समेत नगर पालिका और राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।

Leave a Comment

और पढ़ें