कायमगंज में गेस्ट हाउस से लौट रहे युवक पर लाठी-डंडों से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव जिजपुरा निवासी दिलीप कुमार पर लाठी-डंडों से हमला कर कुछ युवकों ने उसे बुरी तरह घायल कर दिया। घायल युवक को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

कायमगंज
कायमगंज

स्टेज सजाने गया था गेस्ट हाउस, कुर्सी पर बैठने पर हुआ विवाद

आपको बता दें कि दिलीप कुमार कायमगंज के जटवारा रोड स्थित सुभाष माली की दुकान पर काम करता है। शुक्रवार को वह कंपिल क्षेत्र के रायपुर गांव में स्थित एक गेस्ट हाउस में स्टेज सजाने का काम करने गया था। स्टेज तैयार करने के बाद जब वह खाना खाने के लिए कुर्सी पर बैठा, तभी वहां मौजूद कुछ युवकों ने उसकी कुर्सी में लात मार दी और उससे गाली-गलौज व बदसलूकी की। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

कायमगंज
कायमगंज

घर लौटते समय रास्ते में फिर किया हमला

दिलीप ने बताया कि जब वह काम खत्म कर घर लौट रहा था, तभी कायमगंज-कंपिल रोड स्थित भगौतीपुर गांव के पास वही युवक अपने साथियों के साथ दोबारा आ गए। उन्होंने फिर गाली-गलौज शुरू की और विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी चीखें सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब जाकर हमलावर फरार हो गए।

पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जांच शुरू

सूचना मिलने पर कायमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश में जुटी है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें