फर्रुखाबाद में भीषण सड़क हादसा: बीटेक छात्र और डोमिनोज़ डिलीवरी बॉय की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

जनपद फर्रुखाबाद के कादरीगेट थाना क्षेत्र के बढ़पुर स्थित अनोखे लाल मिष्ठान के सामने शनिवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। सामने से आ रही दो बाइकों की इतनी तेज टक्कर हुई कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की तस्वीरें और CCTV फुटेज देखकर लोगों की रूह कांप उठी।

फर्रुखाबाद
मृतक संभव मिश्रा व प्रवीन यादव का फाइल फोटो

बीटेक छात्र की मौके पर दर्दनाक मौत

आपको बता दें कि मोहल्ला नुनहाई निवासी राजन मिश्रा का पुत्र संभव मिश्रा कानपुर के PSIT कॉलेज में बीटेक का छात्र था। शनिवार की रात वह अपने दोस्त निश्चय अग्निहोत्री के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे डोमिनोज़ डिलीवरी बॉय प्रवीन यादव, निवासी तिरवाकोठी फतेहगढ़ पुलिस लाइन, की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संभव सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

डोमिनोज़ डिलीवरी बॉय प्रवीन की भी जान गई

हादसे में डोमिनोज़ में काम करने वाले डिलीवरी बॉय प्रवीन यादव को भी गंभीर चोटें आईं। लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी और सभी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान पहले संभव मिश्रा और बाद में प्रवीन यादव की मौत हो गई। तीसरा युवक निश्चय अग्निहोत्री की हालत नाजुक है, जिसे कानपुर रेफर किया गया है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक संभव मिश्रा के पिता राजन मिश्रा जिला सूचना विभाग में कार्यरत हैं। वहीं प्रवीन यादव की पत्नी की डिलीवरी कुछ ही दिनों में होने वाली थी। दोनों की मौत की खबर सुनते ही लोहिया अस्पताल में भीड़ उमड़ पड़ी और परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस में शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हादसे का सीसीटीवी वीडियो

Leave a Comment

और पढ़ें