कायमगंज में स्व. डॉ. शर्मा की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि, समाजसेवा को किया याद

कायमगंज क्षेत्र के जाने-माने चिकित्सक, शिक्षाविद और समाजसेवी स्वर्गीय डॉ. शर्मा की पांचवीं पुण्यतिथि पर रविवार को के.आर.एस. कॉलेज, कंपिल में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय परिसर में लगी उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

कंपिल
कंपिल

डॉ. शर्मा की याद में झलका भावनाओं का सैलाब

कार्यक्रम में मौजूद उनके सुपुत्र एवं कॉलेज के प्रबंधक डॉ. विकास शर्मा ने कहा कि स्व. डॉ. शर्मा ने अपना पूरा जीवन मानव सेवा और शिक्षा के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों की मदद को हमेशा प्राथमिकता दी।

प्रधानाचार्य दिनेश दयाल ने कहा कि डॉ. शर्मा ने विद्यालय को परिवार से भी अधिक महत्व दिया और इसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

विद्यालय परिवार ने दी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि सभा में मनीष कुमार सिंह, काशी प्रसाद, वीरेंद्र सिंह यादव, विष्णु शंकर सारस्वत सहित विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने उनके योगदान को याद करते हुए मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें