फर्रुखाबाद में भीषण सड़क हादसा: दिवाली पर घर लौटे दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, परिवारों में मचा कोहराम

शनिवार की देर शाम जनपद फर्रुखाबाद में एक भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक दिवाली की छुट्टी पर अपने घर आए थे। आपको बता दें कि दोनों दोस्त बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे, तभी काली नदी के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

मृतकों की पहचान शहर कोतवाली क्षेत्र के जटवारा जदीद निवासी रामनिवास के 18 वर्षीय पुत्र क्रिशराजेश बाथम के 18 वर्षीय पुत्र शिवा के रूप में हुई है। दोनों युवक राजस्थान में प्रिंटिंग प्रेस में काम करते थे और दिवाली मनाने के लिए कुछ दिन पहले ही अपने घर वापस आए थे। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे से कुछ देर पहले दोनों बेहद खुश थे और कुसमरा में क्रिश की बहन शिल्पी के घर जा रहे थे।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

परिवारों में पसरा मातम

आपको बता दें कि क्रिश के पिता रामनिवास सिलाई का काम करते हैं जबकि शिवा के पिता राजेश मजदूरी करते हैं। शिवा की मां का निधन बचपन में ही हो गया था। उसका पालन-पोषण उसकी चाची रूबी और चाचा अर्जुन ने किया था। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें