फर्रुखाबाद : बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे सीएमओ, स्वास्थ्य शिविरों का जायजा ले 184 मरीजों को दिलाई राहत

Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद के बाढ़ प्रभावित इलाकों में आमजन को समय पर चिकित्सीय मदद पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आनंद उपाध्याय ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित आशा की मड़ैया क्षेत्र का दौरा कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिविरों में डॉक्टरों की मौजूदगी, मरीजों के उपचार और दवा वितरण प्रक्रिया की समीक्षा की तथा मौके पर तैनात स्वास्थ्य टीम को प्रभावितों को बिना किसी देरी के त्वरित इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए।

आशा की मड़ैया में 69 मरीजों की जांच व इलाज

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) सबलपुर के तहत आने वाले आशा की मड़ैया में आयोजित शिविर के दौरान कुल 69 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें त्वचा संबंधी बीमारियों के 40, बुखार के 13, जोड़ों के दर्द के 10, मधुमेह के 3 और उच्च रक्तचाप के 3 मरीज शामिल रहे। सीएमओ ने डॉक्टरों और स्टाफ की उपस्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. नेहा और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रशांत सहित स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम मुस्तैद नजर आई।

तौफीक मड़ैया में 115 लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ

वहीं, तौफीक मड़ैया में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में 115 मरीजों की जांच की गई। इनमें मुख्य रूप से त्वचा रोग के 26, बुखार के 23, सर्दी-खांसी के 15, आंख-कान समस्या के 15 और डायरिया के 8 मरीज शामिल रहे। जरूरतमंदों को ओआरएस के पैकेट भी बांटे गए। डॉ. अभिनव, फार्मासिस्ट अनुज कुमार, स्टाफ नर्स अंशिका और लैब टेक्नीशियन ललित कुमार की टीम ने मरीजों का इलाज किया। क्षेत्र में एनएमएमयू वैन (UP32LN7458) के जरिए भी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई गईं।

घर-घर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना प्राथमिकता: सीएमओ

सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में केवल शिविर लगाना ही नहीं, बल्कि हर जरूरतमंद तक डॉक्टर, जांच और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। विभाग की टीमें लगातार निगरानी रख रही हैं ताकि किसी भी मरीज को इलाज के लिए दूर न भटकना पड़े।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें