फर्रुखाबाद : शिक्षक दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य कार्यक्रम, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अध्यापकों का हुआ सम्मान

शनिवार को जनपद फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में शिक्षक दिवस के अवसर पर जनपद स्तरीय “शिक्षक सम्मान समारोह” का आयोजन अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मुकेश राजपूत उपस्थित रहे। इसके साथ ही जिला पंचायत प्रशासक मोनिका यादव, अमृतपुर विधायक सुशील कुमार शाक्य और भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर की विशेष उपस्थिति रही। समारोह की शुरुआत में गोरखपुर में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में देखा व सुना गया।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

किताबी ज्ञान के साथ इंटरनेट के सही उपयोग की दी प्रेरणा

जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक दिवस भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की स्मृति में मनाया जाता है। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे बच्चों को किताबी ज्ञान देने के साथ-साथ मोबाइल और इंटरनेट तकनीक का सही व सुरक्षित इस्तेमाल करना भी सिखाएं, ताकि नई पीढ़ी अपने विकास और राष्ट्र निर्माण में तकनीक का सही उपयोग कर सके। जिलाधिकारी ने बताया कि कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं, लेकिन किसी भी विद्यालय की असली पहचान उसके शिक्षकों के प्रभावी आचरण और शिक्षण शैली से ही बनती है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

शिक्षिका गीता वर्मा के राज्य स्तरीय सम्मान से बढ़ा जनपद का मान

समारोह में अमृतपुर विधायक सुशील कुमार शाक्य ने बताया कि राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित शिक्षकों की सूची में फर्रुखाबाद की शिक्षिका गीता वर्मा का नाम शामिल होना पूरे जनपद के लिए गर्व की बात है। सांसद मुकेश राजपूत ने सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु का मार्गदर्शन ईश्वर की कृपा के समान है। उन्होंने परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी व मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा जिले के उत्कृष्ट परिषदीय एवं माध्यमिक विद्यालयों के अध्यापकों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रस्तुत की जिले की प्रगति रिपोर्ट

कार्यक्रम के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने विभाग की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फर्रुखाबाद में 1576 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं, जिनमें 13 स्कूल ‘पीएम श्री’ योजना से आच्छादित हैं और इनमें कुल 1,47,515 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। जिले में 6,269 शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा जनपद में दो मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालयों का निर्माण भी कराया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ और जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सहित कई अधिकारी व शिक्षक उपस्थित रहे।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें