फर्रुखाबाद : सावन के पहले सोमवार व सोमवती अमावस्या पर रूट डायवर्जन लागू, निकलने से पहले पढ़ें पूरी एडवाइजरी

जनपद फर्रुखाबाद में श्रावण मास के प्रथम सोमवार और सोमवती अमावस्या के अवसर पर प्रमुख गंगा घाटों पांचाल घाट, ढाईघाट, शृंगीरामपुर घाट, बरगदिया घाट व रानी घाट पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने 01 अगस्त 2026 की शाम 07:00 बजे से 03 अगस्त 2026 को कार्यक्रम समाप्ति तक विशेष रूट डायवर्जन और यातायात व्यवस्था लागू की है।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण

इन रास्तों पर रहेगा भारी वाहनों का डायवर्जन

कन्नौज से कानपुर रोड होते हुए फतेहगढ़ आने वाले माल वाहनों जैसे ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डम्पर आदि को गुरसहायगंज से छिबरामऊ की ओर मोड़ा जाएगा। वहीं, छिबरामऊ से जहानगंज होकर फतेहगढ़ आने वाले माल वाहनों को बेबर (मैनपुरी) की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

सीमावर्ती इलाकों पर रोके जाएंगे वाहन

मैनपुरी की ओर से आने वाले माल वाहनों को बेबर में रोका जाएगा, जबकि एटा की ओर से आने वाले वाहनों को बिराहिमपुर अलीगंज बॉर्डर पर रोका जाएगा। शाहजहांपुर व बरेली की तरफ से आने वाले वाहनों को थाना अल्लागंज व हुल्लापुर तथा जरीयनपुर चौराहे पर रोका जाएगा। इसके अलावा हरदोई की ओर से आने वाले भारी वाहनों को रूपापुर (थाना सवायजपुर) में रोका जाएगा।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें