फर्रुखाबाद : कायमगंज में बीमारी से तंग महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत – परिवार में मचा कोहराम

जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव घसिया चिलौली निवासी रामकिशोर श्रीवास्तव की 50 वर्षीया पत्नी कमलेश देवी पिछले काफी समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। बीमारी से तंग आकर रविवार दोपहर करीब 11 बजे उन्होंने ज़हरीला पदार्थ खा लिया। उल्टियां होने पर परिजनों को जानकारी हुई।

कायमगंज
मृतका कमलेश देवी का फाइल फोटो

अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

परिजनों ने आनन-फानन में कमलेश देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. अमरेश कुमार ने तुरंत उनका इलाज शुरू किया। हालांकि, महिला की बिगड़ती और बेहद नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, कानूनी कार्रवाई से इनकार

जैसे ही कमलेश देवी का शव गांव स्थित घर पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका अपने पीछे दो बेटों, अमित और मंशा राम, सहित भरे-पूरे परिवार को छोड़ गई है। पति रामकिशोर श्रीवास्तव ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई और शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें