शनिवार की सुबह जनपद फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र स्थित जेएसएम पब्लिक स्कूल के सामने रेलवे ट्रैक पर क्षत–विक्षत अवस्था में अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बता दें कि सुबह जब आस-पास के लोग वहां से गुजरे, तो ट्रैक पर युवक का शव देखकर उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई और वहां मौजूद लोगों ने ट्रैक पर शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
ट्रैक पर शव मिलने की सूचना पर फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी तेज सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और कानूनी कार्रवाई शुरू की। वहीं आपको बता दें कि मृतक की उम्र करीब 27 साल के आस-पास बताई जा रही है। मौके पर मौजूद समाजसेवी और सभासद अनिल तिवारी की मदद से पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है ताकि हादसे की असली वजह सामने आ सके।

क्या आप पहचानते हैं इस युवक को? पुलिस को है आपकी मदद की जरूरत
ट्रेन हादसे का शिकार हुए इस युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक, मृतक ने काली बनियान और खाकी रंग का लोअर पहन रखा था। पुलिस आस-पास के इलाकों और राहगीरों से पूछताछ कर रही है ताकि उसकी शिनाख्त की जा सके। अगर आपके पास इस युवक के बारे में कोई भी जानकारी या सुराग हो, तो तुरंत फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस से संपर्क करें। आपका एक छोटा सा सहयोग किसी परिवार तक उसके खोए हुए बेटे की खबर पहुंचा सकता है।



















