फर्रुखाबाद : शातिर महिला ने सर्राफा व्यापारी की पत्नी को नशीली कोल्डड्रिंक पिला किया बेहोश, उड़ाए 15 लाख के जेवर – गिरफ़्तार

फर्रुखाबाद के शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कूंचा भवानीदास निवासी प्रशांत वर्मा की दुकान पर पड़ोस में रहने वाली प्रदीप कुमार वर्मा की बेटी सिमरन का आना-जाना था। 21 जून को जब प्रशांत अपनी दुकान पर गए थे और उनकी पत्नी घर में अकेली थीं, तभी सिमरन वहां पहुंची। गर्मी का बहाना बनाकर सिमरन ने बड़ी चालाकी से कोल्डड्रिंक में नशीली गोली मिला दी और प्रशांत की पत्नी को पिला दी। कोल्डड्रिंक पीते ही सर्राफ की पत्नी बेहोश हो गई।

अलमारी खंगाली और पार कर दिया 15 लाख का खजाना

जैसे ही प्रशांत की पत्नी बेहोश हुई, सिमरन ने घर में रखी अलमारी को साफ कर दिया। वह अलमारी से एक कीमती हार, 14 चूड़ियां, एक चेन, तीन अंगूठियां, पेंडल और टॉप्स चोरी करके रफूचक्कर हो गई। होश आने पर जब पत्नी ने प्रशांत को इस वारदात की जानकारी दी, तो प्रशांत ने समझदारी दिखाते हुए बहाने से सिमरन को दोबारा घर बुलाया और सीधे पुलिस के हवाले कर दिया।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

सस्ते में बेचे जेवरात, बिजली बिल और जींस के कर्ज में उड़ाए पैसे

पुलिस की पूछताछ में सिमरन ने कुबूल किया कि उसने 15 लाख रुपए के इन जेवरातों को पक्कापुल के एक सर्राफ को महज 7.84 लाख रुपये में बेच दिया था। इन पैसों से उसने अपना 70 हजार रुपये का बिजली का बिल भरा और 1.48 लाख रुपये जींस हाउस के मालिक को दिए। बाकी के 4.80 लाख रुपये उसने चीनीग्रान स्थित एक जन सेवा केंद्र संचालक के खाते में जमा करवा दिए थे।

पुलिस की बड़ी कामयाबी : माल बरामद, आरोपी युवती पहुंची जेल

सीओ सिटी अभय वर्मा और कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार गहलौत की मुस्तैदी से पुलिस ने सिमरन वर्मा के पास से सोने के दो कंगन और 6.36 लाख 150 रुपये बरामद कर लिए हैं। इस मामले में जेवर खरीदने और गलाने वाले दुकानदारों समेत चार अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। अदालत ने मुख्य आरोपी युवती सिमरन को जेल भेज दिया है।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें