सोमवार को जनपद फर्रुखाबाद के कंपिल थाना क्षेत्र के गांव पुरौरी में जामुन तोड़ते समय पेड़ की डाल टूटने से 10 वर्षीय बच्ची की गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक मासूम की पहचान उदयवीर कठेरिया की 10 वर्षीय पुत्री मूर्ति के रूप में हुई। जोकि कक्षा 6 की छात्रा थी। बता दें कि मूर्ति अपनी छोटी बहन लक्ष्मी के साथ जामुन तोड़ने के लिए पास ही के एक पेड़ पर चढ़ी थी।

अचानक टूटी डाल और सीधे जमीन पर आ गिरी बच्ची
जैसे ही मासूम मूर्ति जामुन तोड़ने के लिए पेड़ की एक डाल पर आगे बढ़ी, अचानक वह कमजोर डाल टूट गई। डाल टूटते ही मूर्ति काफी ऊंचाई से सीधे अनियंत्रित होकर पक्के धरातल पर आ गिरी। जमीन पर गिरते ही वह गंभीर रूप घायल हो गई। अपनी बड़ी बहन को इस हालत में देख छोटी बहन लक्ष्मी ने चीख-पुकार मचानी शुरू कर दी।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें, बिना पोस्टमार्टम के शव ले गए परिजन
लक्ष्मी के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग और परिजन तुरंत दौड़कर मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में घायल बच्ची को इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। लेकिन अफसोस, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टर विपिन ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम बच्ची की मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। भजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि मृत्यु का साथ भाई बहनों में छठे नंबर की थी वही बेटी की मौत की सूचना पर मां धनवान श्री का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल परिजन बिना कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम कराए ही शव को रोते-बिलखते घर वापस ले गए।



















