शुक्रवार को जनपद फर्रुखाबाद के आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में सैनिक प्रकोष्ठ की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष के.के. यादव की अगुवाई में जुटे कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखने को मिला। इस दौरान सपा के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने सीधे सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज चारों तरफ लूट मची है। छोटे कर्मचारियों से लेकर बड़े अफसरों तक, सब इस खेल में शामिल हैं। सरकारी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी हैं। आए दिन पुल और सरकारी इमारतें गिर रही हैं, जो इस बात का सबूत हैं कि विकास के नाम पर सिर्फ खोखले दावे किए जा रहे हैं।फर्रुखाबाद समाचार, समाजवादी पार्टी फर्रुखाबाद, चंद्रपाल सिंह यादव, सपा सैनिक प्रकोष्ठ बैठक, अखिलेश यादव पीडीए आंदोलन, यूपी राजनीति, फर्रुखाबाद न्यूज़, Farrukhabad News, Samajwadi Party Farrukhabad, Chandrapal Singh Yadav, SP Sainik Prakosth, Akhilesh Yadav PDA, Farrukhabad Latest News, UP Politic
‘आरक्षण खतरे में और नौकरियां गायब’, अंबेडकर का तीखा वार
बैठक में पहुंचे कायमगंज के पूर्व प्रत्याशी और प्रदेश सचिव सर्वेश अंबेडकर ने भी मंच से हुंकार भरी। उन्होंने युवाओं और संविधान के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि आज हमारी संवैधानिक व्यवस्थाओं को कुचला जा रहा है। युवाओं के हाथों से नौकरियां छीनी जा रही हैं और आरक्षण पर लगातार खतरा मंडरा रहा है। लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिशें हो रही हैं। सर्वेश अंबेडकर ने साफ कहा कि ऐसे माहौल में सिर्फ ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की एकजुटता ही देश में सामाजिक न्याय और लोकतंत्र को बचा सकती है।
हर बूथ पर तैनात होगा एक सैनिक, सपा ने बनाया ‘मिशन 2027’ का प्लान
सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के.के. यादव ने याद दिलाया कि देश के जवानों को असली सम्मान सिर्फ नेताजी मुलायम सिंह यादव और समाजवादी पार्टी ने ही दिया है। आज शहीदों को जो सम्मान मिलता है, वो सपा की ही देन है। वहीं, जिला प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने पार्टी का बड़ा प्लान बताते हुए कहा कि अब संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत किया जाएगा। हर एक बूथ पर कम से कम एक पूर्व सैनिक को जिम्मेदारी दी जाएगी, ताकि अखिलेश यादव के पीडीए आंदोलन को गांव-गांव तक पहुंचाकर समाज में बराबरी और खुशहाली लाई जा सके।
बैठक के दौरान मौजूद रहे
बता दें कि बैठक के दौरान सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रामाधार सिंह प्रदेश, कार्यकारिणी सदस्य छोटे सिंह यादव, बृजेश कुमार राव, जिला महासचिव अमित यादव, जिला महासचिव मदनपाल, जिला सचिव रामपाल सिंह, विधानसभा अध्यक्ष अमृतपुर कैप्टन हरि सागर सक्सेना, सदर विधानसभा अध्यक्ष राकेश चंद्र श्रीवास्तव, सदर विधानसभा उपाध्यक्ष राजकुमार, राजेंद्र सिंह यादव, बीएन सिंह, शंभूदयाल, रूप सिंह, जय सिंह, सुरेंद्र सिंह, रमेश चंद्र, राजू शर्मा, सर्वेश कुमार, राधेश्याम, बंटी यादव राष्ट्रीय सचिव सालोवा, विवेक भारद्वाज, शीलू खां आदि समाजवादी पदाधिकारियों ने एक स्वर में वर्तमान सरकार पर पीडीए के हक और अधिकार लूटने का आरोप लगाते हुए सरकार बदलने की हुंकार भरी।


















