फर्रुखाबाद : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत – पत्नी व बेटों पर मारपीट का आरोप – पुलिस जांच में जुटी

जनपद फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र से रिश्तो को तार तार कर देने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि गांव बघोना निवासी 35 वर्षीय राजकुमार की पत्नी और बेटों ने बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी।

फर्रुखाबाद
मृतक राजकुमार का फाइल फोटो

पैसों का विवाद : एक हजार रूपए को लेकर हुआ विवाद 

मृतक राजकुमार के भाई आकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पूरे विवाद की जड़ चंद रुपये थे। राजकुमार पेशे से मजदूरी करते थे और हाल ही में उन्होंने 20 हजार रुपए में अपनी एक भैंस बेची थी। गुरुवार की सुबह वह किसी का उधार चुकाने के नाम पर एक हजार रूपए लेकर घर से निकले थे। इसके बाद वह दोबारा घर लौटे और फिर से एक हजार रुपए की मांग करने लगे। जब पैसे नहीं मिले, तो उन्होंने खुद ही पैसे निकाल लिए और बाहर चले गए। शाम को जब वह अत्यधिक शराब के नशे में धुत होकर वापस घर पहुंचे, तो घर में कोहराम मच गया।

कमरे में कैद चीखें : मां और भाई गिड़गिड़ाते रहे, नहीं खुला दरवाजा

​आरोप है कि शराब के नशे में धुत राजकुमार के घर लौटते ही उनकी पत्नी अनुपम और दोनों बेटों ने राजकुमार को घर के अंदर खींचकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार सुनकर जब राजकुमार की बूढ़ी मां और भाई आकाश वहां पहुंचे, तो उन्होंने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं बोला।

प्रधान ने बचाया, अस्पताल में तोड़ा दम – पुलिस जांच में जुटी

जब काफी देर तक कमरा नहीं खुला, तो भाई आकाश ने गांव के प्रधान को मौके पर बुलाया। प्रधान के दखल और दबाव के बाद आखिरकार दरवाजा खोला गया। जैसे ही लोग कमरे में घुसे तो अंदर का नजारा देख हर कोई दंग रह गया। राजकुमार लहूलुहान हालत में जमीन पर मरणासन्न स्थिति में पड़े हुआ था। पर जिन्होंने आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल राजकुमार को फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शब का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असल स्थिति साफ होगी।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें