फर्रुखाबाद : 30 जून तक नहीं किया यह जरूरी काम, तो हमेशा के लिए बंद हो जाएगी आपकी किसान सम्मान निधि

फर्रुखाबाद में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए एक बेहद जरूरी और बड़ी खबर सामने आई है। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठा रहे हैं, तो आपके पास सिर्फ 30 जून तक का समय है। यदि आपने इस समय सीमा के भीतर अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की, तो आपकी आने वाली सम्मान निधि की किस्तों पर हमेशा के लिए रोक लगा दी जाएगी। उपकृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्र द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, वार्षिक ई-केवाईसी को 30 जून से पहले कराना हर हाल में अनिवार्य कर दिया गया है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

बिना बायोमैट्रिक बन जाएंगे अपात्र, रुक जाएगी आपकी अगली किस्त!

​प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जो किसान इस समय सीमा में अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा नहीं करेंगे, उन्हें केंद्र सरकार द्वारा अपात्र मान लिया जाएगा। इसके बाद सरकार उनकी सम्मान निधि की अगली किस्तों को ट्रांसफर नहीं करेगी। इस बड़ी कार्रवाई से बचने के लिए सभी लाभार्थी किसानों को तुरंत नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर अपना बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण करवा लेना चाहिए ताकि उनकी पात्रता सुरक्षित रहे।

घर बैठे मोबाइल ऐप से चुटकियों में करें e-KYC, ये हैं 3 आसान तरीके!

किसानों की सुविधा के लिए सरकार ने ई-केवाईसी करने के कई डिजिटल विकल्प भी दिए हैं। आप घर बैठे फेशियल ई-केवाईसी के लिए ‘पीएम किसान मोबाइल ऐप’ का उपयोग कर सकते हैं, जहाँ केवल चेहरा दिखाकर वेरिफिकेशन हो जाएगा। इसके अलावा, किसान भाई अपने क्षेत्र के ग्राम नोडल अधिकारी या क्षेत्र कार्मिकों से सीधा संपर्क करके भी अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया को बिना किसी परेशानी के बेहद आसानी से पूर्ण करा सकते हैं।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें