फर्रुखाबाद : कायमगंज मंडी समिति में लगी आग, कई दुकानें जलकर राख – लाखों का नुकसान

रविवार की देर रात जनपद फर्रुखाबाद की कायमगंज स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे मंडी परिसर में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। तेज हवाओं के चलने के कारण आग ने देखते ही देखते बिकराल रूप ले लिया। इस भीषण अग्निकांड में कई फल व्यापारियों की दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गई हैं। इस भीषण अग्नि कांड के कारण व्यापारियों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

कायमगंज
कायमगंज

आम के सीजन की तैयारी थी, राख हो गईं इन व्यापारियों की दुकानें

स्थानीय दुकानदारों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस समय आम का सीजन शुरू होने वाला है। इसी को देखते हुए व्यापारियों ने अपनी दुकानों में भारी मात्रा में नया बारदाना (पैकिंग का सामान) और अन्य कीमती सामान लाकर रखा था। लेकिन इस आग की चपेट में आने से सब कुछ नष्ट हो गया। इस हादसे में मुख्य रूप से फल विक्रेता नन्हे मियां, शानू खान, इफ्तार और अंबुज गंगवार की दुकानें पूरी तरह जल गई हैं। व्यापारियों का अनुमान है कि इस घटना में उनका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

कायमगंज
कायमगंज

हादसे की देखें तस्वीरें…

कायमगंज
कायमगंज
कायमगंज
कायमगंज
कायमगंज
कायमगंज
कायमगंज
कायमगंज
कायमगंज
कायमगंज

मौके पर बुलाई गईं कई जिलों की दमकल गाड़ियां, प्रशासन मुस्तैद

भीषण अग्निकांड की सूचना पर स्थानीय फायर ब्रिगेड (दमकल) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। लेकिन आग इतनी भयानक थी कि एक गाड़ी से उस पर काबू पाना नामुमकिन साबित हो रहा था। हालात बिगड़ते देख एसडीएम अतुल कुमार सिंह, सीओ राजेश कुमार द्विवेदी और कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला भारी पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। प्रशासन ने बिना वक्त गंवाए फर्रुखाबाद के साथ-साथ एटा जिले के अलीगंज से भी अतिरिक्त दमकल की गाड़ियां बुलाईं। काफी घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पाया जा सका।

व्यापारियों का फूटा गुस्सा, सुरक्षा गार्डों पर लापरवाही का आरोप

इस घटना के बाद मंडी परिसर में भारी संख्या में व्यापारी और स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। व्यापारियों में प्रशासन और मंडी प्रबंधन के खिलाफ भारी गुस्सा देखने को मिला। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता और उमेश गुप्ता ने सीधे तौर पर मंडी समिति के सुरक्षा गार्डों पर बड़ी लापरवाही का आरोप लगाया है। व्यापारियों का कहना है कि अगर समय रहते आग की जानकारी मिल जाती, तो इतना बड़ा नुकसान होने से बचाया जा सकता था। पीड़ित व्यापारियों ने अब इस पूरे मामले की जांच करने, जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई करने और प्रभावित दुकानदारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें