फर्रुखाबाद : CBSE 12वीं में सीपी इंटरनेशनल स्कूल के शुभ गंगवार ने 98.40% के साथ जिला टॉप, बेटियों का भी रहा दबदबा

जनपद फर्रुखाबाद में सीबीएसई (CBSE) 12वीं बोर्ड के नतीजों ने इस बार सबको चौंका दिया है। सी.पी. इंटरनेशनल स्कूल के होनहार छात्र शुभ गंगवार ने 98.40 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया है। शुभ की इस बड़ी कामयाबी से न सिर्फ उनके परिवार में बल्कि पूरे जिले में खुशी की लहर है। स्कूल के डायरेक्टर मिथिलेश अग्रवाल ने बताया कि यह बच्चों की दिन-रात की मेहनत और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का नतीजा है।

सी.पी. इंटरनेशनल स्कूल का रहा दबदबा, बेटियों ने मारी बाजी

केवल शुभ ही नहीं, सी.पी. इंटरनेशनल की बेटियों ने भी शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है। श्रेया मुखर्जी ने 97% और अनन्या यादव ने 95% अंक पाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं चिराग दुबे 94.40% और अनन्या पांडेय 93% अंकों के साथ टॉपर्स की लिस्ट में शामिल रहे। स्कूल के 47 से ज्यादा बच्चों ने 80% से अधिक अंक लाकर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है।

कायमगंज
कायमगंज

शकुंतला देवी स्कूल का रिजल्ट रहा 100%, रमशा खान बनीं टॉपर

नगर के शकुंतला देवी इंग्लिश मीडियम स्कूल ने इस बार शत-प्रतिशत (100%) रिजल्ट देकर सबको प्रभावित किया। यहाँ रमशा खान 84% अंकों के साथ स्कूल टॉपर रहीं। विद्यालय के निदेशक लक्ष्मी नारायण अग्रवाल और प्रबंधिका मोनिका अग्रवाल ने मेधावियों का मुंह मीठा कराया और आशीर्वाद दिया। प्रिंसिपल अनिल तिवारी ने कहा कि ‘लगातार अभ्यास और अनुशासन’ ही बच्चों की इस सफलता का असली राज है।

कायमगंज
कायमगंज

कायमगंज के एपी पब्लिक स्कूल में सिद्धार्थ ने किया टॉप

कायमगंज क्षेत्र के एपी पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम भी इस साल बेहतरीन रहा। यहाँ के छात्र सिद्धार्थ ने 91% अंकों के साथ स्कूल में पहला स्थान पाया है। उनके साथ ही प्रांशुल (87%), आदित्य और पुष्कर (83%), आलिया, सुमरा और मेहल (82%) और लकी (81%) ने भी बढ़िया नंबरों के साथ सफलता हासिल की। रिजल्ट आते ही स्कूल परिसर में मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया गया।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें