फर्रुखाबाद : कायमगंज नगर पालिका में गूंजा शपथ का संकल्प, अवनीश चतुर्वेदी समेत 5 सदस्यों ने संभाला कार्यभार

मंगलवार को जनपद फर्रुखाबाद की कायमगंज नगर पालिका परिषद के सभागार में एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित नए सदस्यों का आधिकारिक रूप से स्वागत हुआ। उप जिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह ने सभी नामित सदस्यों—अवनीश चतुर्वेदी, अशोक गुप्ता, मधु गंगवार, सियाराम कोरी और अमित राठौर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उप जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में भरोसा दिलाया कि समाज हित के कार्यों के लिए प्रशासन इन सदस्यों के साथ हमेशा खड़ा रहेगा और उनके सुझावों का स्वागत करेगा।

चेयरमैन डॉ. शरद गंगवार ने की विकास की अपील

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. शरद गंगवार ने सभी नवनियुक्त सदस्यों का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नामित सदस्यों का कार्यक्षेत्र पूरी नगर पालिका होती है, इसलिए वे किसी भी जनहित की समस्या को सीधे उनके संज्ञान में ला सकते हैं। चेयरमैन ने सभी से अपील की कि वे कंधे से कंधा मिलाकर नगर पालिका को आदर्श बनाने में अपना सहयोग दें। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनता से जुड़े हर कार्य का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।

कायमगंज
कायमगंज

अवनीश चतुर्वेदी ने भरा जोश : योजनाओं को धरातल पर उतारने का संकल्प

शपथ लेने के बाद भाजपा नेता और नामित सदस्य अवनीश चतुर्वेदी ने कहा कि सरकार ने हमें समाज की सेवा का एक बड़ा अवसर दिया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को कागजों से निकालकर धरातल पर लागू करना है। समाज के हर वर्ग के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम किया जाएगा और कायमगंज को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास होंगे।

कायमगंज
कायमगंज

गणमान्य नागरिकों और नेताओं का उमड़ा जनसैलाब

कार्यक्रम के अंत में आए हुए आगंतुकों ने नए सदस्यों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. विकास शर्मा, व्यापार मंडल से अमित सेठ, अधिशासी अधिकारी लव कुमार मिश्रा, आर.आई. अंशुमन शुक्ला, अनूप पांडे, मनु कौशल, आरती मिश्रा, झगड़ु यादव, प्रदीप शाक्य, सुनील गुप्ता और नीलकांत समेत तमाम सभासद और शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें