फर्रुखाबाद : ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, दो बच्चों के सर से उठा मां का साया – परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

फर्रुखाबाद जनपद के कादरी गेट थाना क्षेत्र स्थित मसैनी में एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां प्रसव पीड़ा के चलते भर्ती कराई गई 25 वर्षीय महिला रेनू की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों में चीख-पुकार मच गई और उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

फर्रुखाबाद
मृतक रेनू का फाइल फोटो

परिजनों की गैरमौजूदगी में कर दिया ऑपरेशन, रास्ते में तोड़ा दम

बता दें कि कंपिल थाना क्षेत्र के गांव रसीदपुर निवासी अनुज कुमार ने बताया कि रविवार को उनकी पत्नी रेनू को प्रसव पीड़ा हुई थी। परिजनों ने उसे मसैनी स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां ऑपरेशन के लिए 30 हजार रुपए ये पहले ही जमा करा लिए गए। परिजनों का आरोप है कि जब वे ब्लड बैंक से खून लेने गए थे, तभी उनकी अनुपस्थिति में डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर दिया। हालत बिगड़ने पर अस्पताल कर्मियों ने रेनू को बाहर निकाल दिया और दूसरे अस्पताल ले जाने को कहा, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

पुलिस जांच में जुटी, 2020 में हुई थी शादी

हंगामे की सूचना मिलते ही रात लगभगत 1:30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। फिलहाल महिला का शव नर्सिंग होम के बाहर एम्बुलेंस में रखा हुआ है। जानकारी के अनुसार, रेनू की शादी साल 2020 में हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं। मृतका के पति गैस एजेंसी में हॉकर का काम करते हैं।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें