फर्रुखाबाद : शादी के 7 महीने बाद युवक का शव रसोई में लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप – पुलिस जांच में जुटी

मंगलवार की सुबह जनपद फर्रुखाबाद के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव नैनिया नगला में 23 वर्षीय युवक अनुज शाक्य का शव घर की रसोई में साड़ी के फंदे से लटका मिला। अनुज टेंट हाउस और डीजे का काम करता था। मृतक अनुज ने सात महीने पहले जनपद एटा थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव नकटई निवासी बंदना के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही वंदना ज्यादातर अपने मायके में रहती थी 10 दिन पहले ही मायके से ससुराल वापस आई थी।

परिजनों का बड़ा दावा: ‘आत्महत्या नहीं, ये है हत्या’

मृतक के बड़े भाई सुनील ने इस घटना पर गहरा संदेह जताया है। सुनील का कहना है कि रसोई की स्थिति और परिस्थितियाँ आत्महत्या की ओर इशारा नहीं करतीं। परिजनों का आरोप है कि अनुज की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया है। परिवार ने पुलिस से इस पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है ताकि सच्चाई सामने आ सके।

पुलिस की जांच : पारिवारिक विवाद बना वजह?

मामले की गंभीरता को देखते हुए मऊदरवाजा थाना प्रभारी अजब सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जांच में पुलिस पारिवारिक विवाद को इस घटना की मुख्य वजह मान रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस हर पहलू से मामले की छानबीन कर रही है।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें