फर्रुखाबाद : भूसे की ट्रॉली पलटने से किसान की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

शुक्रवार की शाम जनपद फर्रुखाबाद के कंपिल थाना क्षेत्र के गांव जिनौल में गेहूं की खंदाई के बाद खेत में भूसा लादते समय अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। इस हादसे में 55 वर्षीय किसान अनार सिंह की दबकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि साथ काम कर रहे दो अन्य किसान बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, अनार सिंह ट्रॉली पर चढ़कर भूसा बांधने का प्रयास कर रहे थे, तभी संतुलन बिगड़ने से यह दुर्घटना हुई।

कायमगंज
कायमगंज

रेस्क्यू और अस्पताल का हाल

ट्रॉली पलटते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर कंपिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मजदूर को बाहर निकाला गया। पुलिस ने उन्हें तुरंत कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर विपिन कुमार ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

कायमगंज
कायमगंज

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक के भाई जय सिंह ने बताया कि अनार सिंह मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालते थे। उनकी असमय मौत से घर में मातम छा गया है। उनकी पत्नी शीला, बेटे सोनू, रवि, राहुल और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में इस दुखद घटना के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें