फर्रुखाबाद : कायमगंज में ‘हिंदू जन आक्रोश बाइक रैली’ से गूंजी सड़कें, लव जिहाद के खिलाफ हिंदू समाज ने दिखाई ताकत

रविवार को जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर में ‘हिंदू बेटी बचाओ संघर्ष समिति’ के बैनर तले लव जिहाद के विरोध में एक विशाल ‘हिंदू जन आक्रोश बाइक रैली’ का आयोजन किया गया। नगर संयोजक सुधांशु पांडेय के नेतृत्व में निकली इस रैली में हिंदू समाज के युवाओं और कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। बाइक पर सवार युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था।

कायमगंज
कायमगंज

गमा देवी मंदिर से शिवाला भवन तक भगवा मार्च

इस भव्य रैली का शुभारंभ ऐतिहासिक गमा देवी मंदिर से विधि-विधान के साथ हुआ। रैली शहर के प्रमुख मार्गों जैसे पुरानी गल्ला मंडी चौराहा, जटवारा रोड, ट्रांसपोर्ट चौराहा, पटवन गली, पुल गालिब और मुख्य बाजार से होते हुए गुजरी। इसके बाद बड़ा चौराहा और गंगा दरवाजा होते हुए यह पदयात्रा शिवाला भवन पर जाकर संपन्न हुई। पूरी रैली के दौरान जय श्रीराम के नारों और देशभक्ति के जज्बे से माहौल पूरी तरह भगवामय नजर आया।

कायमगंज
कायमगंज

“लव जिहाद आंतरिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा” – निशांत गुप्ता

समापन सत्र के दौरान हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक निशांत गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने दो टूक कहा कि लव जिहाद देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए एक सोची-समझी साजिश और गंभीर खतरा है। गुप्ता ने आरोप लगाया कि हिंदू समाज की बहन-बेटियों को निशाना बनाया जा रहा है, जिसके प्रति अब पूरे समाज को जागृत और संगठित होने की सख्त आवश्यकता है।

कायमगंज
कायमगंज

गांव-गांव तक पहुंचेगा यह सामाजिक आंदोलन

जिला सह-संयोजक धर्मेंद्र पाल और आकाश कट्टर हिंदू ने ऐलान किया कि लव जिहाद के खिलाफ यह मुहिम अब रुकने वाली नहीं है। इस आंदोलन को अब शहरों से निकालकर गांव, बस्ती और मोहल्लों तक घर-घर पहुंचाया जाएगा। उन्होंने लव जिहाद के ‘वर्किंग मॉडल’ को उजागर करने पर जोर दिया ताकि कोई भी महिला इस जाल में न फंसे। जिला कार्यकारिणी सदस्य विपुल राठौर सहित रामनरेश राजपूत, सत्यांश पांडेय और वैभव शुक्ला जैसे दर्जनों पदाधिकारियों ने इस अभियान में महिलाओं से बढ़-चढ़कर जुड़ने की अपील की।

कायमगंज
कायमगंज
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें