Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद के आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव गोविंदराव फुले की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष, महिला शिक्षा और सामाजिक समानता के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए उनके विचारों को अपनाने का आह्वान किया।

सामाजिक भेदभाव के खिलाफ संघर्ष को किया याद
कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने की। उन्होंने कहा कि महात्मा फुले ने अपना पूरा जीवन सामाजिक भेदभाव, छुआछूत और कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष में लगाया। महिला शिक्षा और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सभी समाज और धर्म के लोगों का सम्मान करने तथा जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की।

शिक्षा को बताया सामाजिक बदलाव का माध्यम
कार्यक्रम का संचालन कर रहे पूर्व जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव ने कहा कि महात्मा फुले ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को शिक्षा, समानता और सम्मान दिलाने के लिए आजीवन प्रयास किया। पूर्व जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव ने कहा कि महापुरुषों के संघर्ष और विचारों से प्रेरणा लेकर समाज को नई दिशा दी जा सकती है। कार्यक्रम आयोजक राजीव शाक्य ने महिला शिक्षा और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में महात्मा फुले के योगदान को याद किया। मुकेश कुशवाहा ने कहा कि उनके विचार आज भी भेदभावमुक्त समाज के निर्माण का रास्ता दिखाते हैं।

पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रखे विचार
इस अवसर पर पूर्व जिला कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, रामपाल सिंह यादव, आंचल सिंह कुशवाहा और शिव शंकर शर्मा ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में मनोज यादव, रमेश चंद्र यादव, राम सिंह कुशवाहा, श्रीकांत सिंह कुशवाहा, नीलम चौहान, देवेश सिंह कुशवाहा, संजय यादव, मोनू शर्मा, शिवम पटेल, रवि भारद्वाज, हेमंत शाक्य, मुजाहिद अंसारी, कंचन सक्सेना सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बूथों पर पहुंचकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील
कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से 28 और 29 नवंबर को अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने लोकतंत्र में मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए इस जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाने का संदेश दिया।

























