फर्रुखाबाद : सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर आक्रोश, गिरफ्तारी की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Farrukhabad News : जनपद फर्रुखाबाद में सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पणी करने का मामला गर्मा गया है। इस संबंध में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय नागरिकों ने जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि आरोपी द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का अंदेशा बना हुआ है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

कठोर कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग

ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया है कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं और वह क्षेत्र में अराजकता फैलाने का प्रयास करता रहता है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले इस तत्व के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाए, जिससे भविष्य में कोई भी सोशल मीडिया पर इस प्रकार का कृत्य न दोहरा सके।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

प्रशासन से त्वरित कदम उठाने की अपील

स्थानीय प्रबुद्धजनों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखना प्राथमिकता है। ज्ञापन सौंपने वालों ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो समाज में असंतोष और बढ़ सकता है। इस मौके पर कई गणमान्य लोग एवं युवा उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

ज्ञापन के दौरान मौजूद रहे 

आपको बता दे ज्ञापन के दौरान फर्रुखाबाद विकास मंच के अध्यक्ष भाइयन मिश्रा, राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष कोमल, ओम प्रकाश पाठक, अभिषेक श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार द्विवेदी, राजेंद्र मिश्रा, आकाश चतुर्वेदी, अनिल त्रिवेदी, रामेंद्र दुबे, विपिन दीक्षित आयुष सक्सेना, सचिन पांडे, विनय तिवारी व राघवेंद्र मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें