फर्रुखाबाद : LIC कार्यालय ने ‘रक्तदान महादान’ का दिया संदेश, प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव सेवा पखवाड़े में कर्मचारियों ने किया रक्तदान

Farrukhabad News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़े के तहत भारतीय जीवन बीमा निगम फर्रुखाबाद शाखा में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में एलआईसी कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों और अभिकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वैच्छिक रक्तदान कर समाज सेवा की अनूठी मिसाल पेश की।

सामाजिक सरोकारों में सदैव आगे रहती है एलआईसी : मनीष कुमार प्रेमी

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ शाखा प्रबंधक मनीष कुमार प्रेमी ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एलआईसी केवल बीमा सेवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के कार्यों में भी हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़ी रहती है। रक्तदान से न केवल किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभदायक है।

चिकित्सकीय टीम की देखरेख में संपन्न हुआ शिविर

शिविर का सफल संचालन सहायक शाखा प्रबंधक रवि कुमार भारद्वाज, अभिकर्ता प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य भूपेन्द्र प्रताप सिंह एवं गोपेश कुमार सक्सेना के नेतृत्व में हुआ। लोहिया अस्पताल की विशेष प्रशिक्षित मेडिकल टीम के मार्गदर्शन में सभी सुरक्षा मानकों और स्वास्थ्य जांच के बाद रक्तदान कराया गया।

अधिकारियों, कर्मचारियों और युवाओं ने किया उत्साहपूर्वक रक्तदान

इस सेवा कार्य में कु. तान्या उपाध्याय, हरिकिशन, गोपेश सक्सेना, भानू ठाकुर, शुभम बघेल, शिवओम, शिवम तिवारी, प्रदीप सिंह राठौर, सुभाष चन्द्र और नीरज तोमर सहित दर्जनों लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज को एकजुटता का संदेश दिया।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें