फर्रुखाबाद : कमरे में बेसुध मिले यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल, अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित

जनपद फर्रुखाबाद की यातायात पुलिस में तैनात 52 वर्षीय हेड कांस्टेबल गौरीशंकर शुक्ला का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया। बता दें कि वह फतेहगढ़ में तिर्वा कोठी के पास किराए के कमरे में रहते थे। मंगलवार को उनकी तबीयत ठीक न होने की सूचना मिलने पर जब पुलिस स्टाफ के लोग उनके कमरे पर पहुंचे, तो वह वहां अचेत अवस्था में पाए गए।

फर्रूखाबाद
मृतक हेड कांस्टेबल गौरी शंकर शुक्ला का फाइल फोटो

चिकित्सकों ने घोषित किया मृत

सहकर्मियों ने उन्हें आनन फानन में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर दीपक तिवारी ने चिकित्सीय परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। शव को अग्रिम कार्रवाई के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

वर्ष 2020 से फर्रूखाबाद में थे तैनात

हेड कांस्टेबल गौरीशंकर शुक्ला वर्ष 2020 से फर्रूखाबाद जिले में यातायात पुलिस के पद पर निष्ठापूर्वक अपनी सेवाएं दे रहे थे। वह मूल रूप से चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे, जबकि उनका परिवार कानपुर में रहता है।

फर्रुखाबाद
फर्रूखाबाद

परिजनों को दी गई सूचना, पोस्टमार्टम की तैयारी

घटना के संबंध में मृतक पुलिसकर्मी के परिजनों को तत्काल सूचित कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन की देखरेख में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिससे मौत के सटीक कारणों का स्पष्ट पता चल सके।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें