फर्रुखाबाद : संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने ससुरलीजनों पर लगाया हत्या का आरोप – 4 माह की मासूम के सिर से उठा मां का साया

शनिवार की शाम जनपद फर्रुखाबाद के मोहम्दाबाद थाना क्षेत्र के गांव वनपोई में एक 20 साल की नवविवाहिता की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। घटना के वक्त मृतका अपने कमरे में अपनी महज चार महीने की मासूम बेटी के साथ अकेली थी। शाम को जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिवार के लोगों को शक हुआ। जब उन्होंने खिड़की या झिरी से अंदर झांक कर देखा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। अंदर रुचि अचेत हालत में पड़ी हुई थी। इसके बाद आनन-फानन में गांव वालों को बुलाया गया और सबकी मदद से दरवाजा तोड़ा गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और रुचि की सांसें थम चुकी थीं।

मोहम्दाबाद
मृतक रुचि राजपूत का फाइल फोटो

एक साल पहले ही बजी थी शहनाई, पसरा मातम

घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ करके बाहर एकत्रित हो गई। मृतका की पहचान शानू राजपूत उर्फ कैलाश की 20 वर्षीय पत्नी रुचि के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कमालगंज थाना क्षेत्र के भूलनपुर चिलपुरा गांव की रहने वाली थी। रुचि की शादी पिछले साल ही 8 मई 2025 को वनपोई गांव के रहने वाले शानू राजपूत उर्फ कैलाश के साथ हुई थी। अभी शादी की पहली सालगिरह बीते कुछ ही दिन हुए थे और घर में चार महीने की बच्ची की किलकारियां गूंज रही थीं, लेकिन इस खौफनाक हादसे ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। इस घटना के बाद से दोनों ही परिवारों में चीख-पुकार मची है और पूरे गांव में मातम का माहौल है।

मोहम्दाबाद
मोहम्दाबाद

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का बारीकी से मुआयना किया और फॉरेंसिक टीम ने वहां से जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए। इसके बाद तहसीलदार सन्नी कन्नौजिया की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर उसे कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा ने बताया कि नवविवाहिता की मौत के असली कारणों का अभी साफ पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर एंगल से मामले की गहराई से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों की तरफ से मिलने वाली तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें