फर्रुखाबाद : कायमगंज में पीएम मोदी के 12 साल पूरे होने पर श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी मंदिर में विशाल भंडारा, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

बुधवार को जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर श्रद्धा, सेवा और जनसहभागिता का अनूठा संगम देखने को मिला। नगर के टीपी चौराहे स्थित श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे के नेतृत्व में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।

हनुमान जी की आरती और भोग के साथ हुआ शुभारंभ

भंडारे की शुरुआत धार्मिक अनुष्ठानों के साथ की गई। जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे और ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे ने विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा-अर्चना की और आरती उतारी। इसके बाद भगवान को भोग अर्पित कर भंडारे का शुभारंभ किया गया। मंदिर परिसर में पूरे समय जय श्रीराम और हनुमान जी महाराज के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

कायमगंज
कायमगंज

पूड़ी-सब्जी के प्रसाद का श्रद्धालुओं ने लिया आनंद

भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए पूड़ी-सब्जी के प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई थी। सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की। लोगों ने इसे सेवा और समाज को जोड़ने वाला कार्यक्रम बताया। मंदिर परिसर में व्यवस्था सुचारु रखने के लिए स्वयंसेवक लगातार सक्रिय रहे।

भाजपा पदाधिकारियों और समाजसेवियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे, जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित, मनोज गंगवार, अशोक वर्मा, महेंद्र राजपूत, सरस्वती वर्मा, अरुण सक्सेना, अखिलेश शर्मा, राष्ट्रवादी अमर गुप्ता और ऋषिपाल सिसोदिया सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं श्री कोतवालेश्वर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी, उपाध्यक्ष कन्हैया लाल, उपाध्यक्ष कमलेश भारद्वाज, प्रबंधक संगम शाक्य, दीपक शाक्य, डॉ. विशाल श्रीवास्तव, सचिन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

कायमगंज
कायमगंज

मोदी के सफल कार्यकाल की कामना के साथ हुआ समापन

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल और सफल भविष्य की कामना की। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी महाराज के जयकारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया। आयोजन ने धार्मिक आस्था, सामाजिक सेवा और जनसंपर्क का सुंदर संदेश दिया।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें