फर्रुखाबाद : कायमगंज में मदर्स डे स्पेशल, बेटियों ने सुरों से जीता माँ का दिल – गुब्बारे फुलाने और बिंदी लगाने के खेल में झूम उठीं माताएं

गुरुवार को जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर स्थित प्रतिष्ठित शकुन्तला देवी बालिका इण्टर कालेज में मदर्स डे के अवसर पर एक भव्य और भावुक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए छात्राओं ने न केवल माँ के सम्मान में गीत गाए, बल्कि कला के जरिए उनके प्रति अपना प्यार भी जाहिर किया। कार्यक्रम में छात्राओं की माताओं ने भी जमकर मस्ती की और बचपन के दिनों को याद किया।

कायमगंज
कायमगंज

ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे, विशिष्ट अतिथि रश्मि दुबे और सम्मानित अतिथि मनोज गंगवार की उपस्थिति में हुई। स्कूल स्टाफ ने सभी अतिथियों और पधारी हुई माताओं का स्वागत ‘बैच’ लगाकर किया। अतिथियों ने कहा कि माँ का स्थान दुनिया में सबसे ऊपर है और ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और रिश्तों की अहमियत सिखाते हैं।

कायमगंज
कायमगंज

आस्था के गानों ने बांधा समां, पेंटिंग प्रदर्शनी ने मोहा मन

कार्यक्रम में छात्राओं ने स्वागत गीत से सभी का मन मोह लिया। छात्रा आस्था ने जब माँ को समर्पित गाना गाया, तो वहां मौजूद हर शख्स की आँखें नम हो गईं। इसके साथ ही स्कूल परिसर में एक शानदार चित्रकला प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें छात्राओं ने माँ के अलग-अलग रूपों—जैसे ममतामयी माँ, शक्ति स्वरूपा माँ और वर्किंग मदर—को कैनवास पर उतारा, जिसकी अतिथियों ने जमकर प्रशंसा की।

कायमगंज
कायमगंज

मदर्स के लिए ‘वन मिनट’ गेम्स : खिलखिला उठीं माताएं

सिर्फ छात्राएं ही नहीं, बल्कि उनकी माताओं के लिए भी कई मजेदार प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ‘एक मिनट में बैलून फुलाओ’, ‘चेहरे पर बिंदी लगाओ’, ‘एक तीली से मोमबत्ती जलाना’ और ‘सुई-धागा हउजी’ जैसे गेम्स में माताओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। अपनी रोज़मर्रा की व्यस्त जिंदगी से दूर, इन खेलों ने माताओं के चेहरे पर मुस्कान ला दी।

कायमगंज
कायमगंज

विजेता माताओं को मिला सम्मान, इन शिक्षकों का रहा सहयोग

प्रतियोगिताओं में अव्वल रही माताओं को विद्यालय की प्रबन्धिका मोनिका अग्रवाल, प्राचार्या वेणू सिंह और प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन सुरभि श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान संतोष शर्मा, ममता सिंह, लक्ष्मी गंगवार, शिल्की मिश्रा, कमला गंगवार, प्रिया द्विवेदी, शोभा यादव और विकास श्रीवास्तव समेत अन्य शिक्षक व शशिक्षिकाएं मजबूत नहीं।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें