फर्रुखाबाद : लिंक एक्सप्रेसवे के लिए किसानों को मिले दोगुना मुआवजा, सर्किल रेट बढ़ाने की मांग – जन प्रतिनिधियों ने की सीएम से मुलाकात

जनपद फर्रुखाबाद में विकास की बयार के बीच किसानों के हक की आवाज अब लखनऊ तक गूंज रही है। बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी और जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से खास मुलाकात की। इस मुलाकात का मुख्य एजेंडा लिंक एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहित की जा रही किसानों की जमीन का उचित दाम दिलवाना था। नेताओं ने सीएम को मांग पत्र सौंपकर किसानों की समस्याओं से रूबरू कराया।

लखनऊ
लखनऊ

बाजार भाव से कम है सर्किल रेट, किसान परेशान

नेताओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि वर्तमान में लिंक एक्सप्रेसवे के लिए जो जमीन ली जा रही है, उसका सर्किल रेट बाजार की कीमतों के मुकाबले काफी कम है। खिमसेपुर के नगर पंचायत बनने के बाद भी वहां का रेट मात्र 25 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर है, जबकि वहां औद्योगिक क्षेत्र विकसित हो रहा है। वहीं, मोहम्मदाबाद नगर पंचायत में रेट 2 करोड़ 25 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर है। सर्किल रेट कम होने के कारण किसानों को मिलने वाला मुआवजा इतना नहीं है कि वे दूसरी जगह उतनी ही जमीन खरीद सकें।

इन गांवों के किसानों की बढ़ी उम्मीदें

मांग पत्र में मदनपुर, नगला बाग राठौर, सिरौली, गुतासी, अदिउली, गांधी, हाथीपुर, नया गांव, उजरामऊ और सबलपुर जैसे दर्जनों गांवों का जिक्र किया गया है। इन ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन के दाम काफी बढ़ चुके हैं, लेकिन सरकारी कागजों में रेट पुराने ही चल रहे हैं। सांसद और विधायकों ने सीएम से मांग की है कि इन क्षेत्रों का सर्किल रेट बाजार भाव के अनुसार बढ़ाया जाए ताकि किसानों को उनकी मेहनत की कमाई का सही हक मिल सके।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें