मंगलवार को जनपद फर्रुखाबाद कायमगंज नगर में श्री बालाजी महाराज के प्रति अटूट आस्था का नजारा उस समय देखने को मिला, जब ‘बालाजी के दीवाने’ परिवार द्वारा 46वें मासिक सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। भीषण गर्मी और तपती धूप भी भक्तों के उत्साह को कम नहीं कर सकी। आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और बाबा बालाजी के प्रति अपना समर्पण व्यक्त किया।

प्रियंका अग्रवाल की मधुर वाणी ने मोहा मन
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रियंका अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत सुंदरकांड पाठ रहा। उन्होंने इतने सुरीले और भावपूर्ण अंदाज में पाठ किया कि पूरा पंडाल बाबा की भक्ति में लीन हो गया। उनके साथ पीयूष अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल और मनोज कौशल ने भी बाबा की सेवा में अपनी अहम भूमिका निभाई। भजनों की श्रृंखला ने वहां मौजूद भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया, जिससे वातावरण पूरी तरह से दिव्य और भक्तिमय हो गया।

भक्तों की मुरादें पूरी करते हैं बालाजी महाराज
इस अवसर पर ‘बालाजी के दीवाने’ परिवार के पीयूष अग्रवाल ने कहा कि यह बाबा का अलौकिक दरबार है, जहां आने वाले हर भक्त की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। उन्होंने बताया कि मेहंदीपुर बालाजी से विशेष रूप से आए बंधन (प्रसाद) का वितरण किया गया, जिसे सभी ने बड़े चाव से ग्रहण किया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती और जलपान प्रसाद वितरण के साथ हुआ, जिसमें सभी भक्तों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

इन हस्तियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर शंभू शरण अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन प्रत्याशी सुभाष गुप्ता, राघव अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, विजय गुप्ता, राजीव गुप्ता, विजय विक्रम सिंह यादव, रमेश गुप्ता, दिनेश गंगवार, संजीव अग्रवाल, शैलेश गुप्ता, जसविंदर सिंह, ज्योति श्याम गौड, हर्षित अग्रवाल, हुकुमचंद वर्मा, अभिजीत वर्मा, वशिष्ठ अग्रवाल, अश्वनी मिश्रा, राहुल अग्रवाल, अनार सिंह, रिषभ, विमल, अनमोल अग्रवाल व महिला विंग से शुभी अग्रवाल, ममता अग्रवाल, आशा अग्रवाल, दिशा अग्रवाल, नीलम गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, शिखा अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, तृप्ति अग्रवाल, गौरी अग्रवाल, अल्का, अनीता अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, बिंदु अग्रवाल, सीमा गुप्ता, बीना अग्रवाल, रिंकी अग्रवाल, भावना अग्रवाल, बबीता यादव, छवि रस्तोगी, दीपिका अग्रवाल, दीपशिखा सक्सेना, हेमा अग्रवाल, नेहा रस्तोगी, पिंकी गुप्ता, पूनम गुप्ता, सविता अग्रवाल, शिवेश शर्मा, स्नेहा गुप्ता, सिया शर्मा, मान्या अग्रवाल अन्य काफी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।



















