फर्रुखाबाद : शराब के ठेके के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, मुख्य बाजार में जमकर किया हंगामा

मंगलवार को जनपद फर्रुखाबाद के कंपिल के गांव रौकरी गांव में लगभग आधा सैकड़ा से अधिक महिलाएं व ग्रामीण एकत्रित होकर शराब के ठेके पर पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि शराब का यह ठेका कागजों में ‘कमरुद्दीननगर’ के नाम पर आवंटित है, लेकिन इसे नियम-कानूनों को ताक पर रखकर रौकरी के मुख्य बाजार में चलाया जा रहा है। बाजार में ठेका होने के कारण आम लोगों, विशेषकर स्कूल जाने वाली छात्राओं और महिलाओं का वहां से गुजरना मुश्किल हो गया है।

पुलिस से नोकझोंक और प्रशासन से उम्मीद

ठेके पर हो रहे हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को शांत कराने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। स्थानीय महिलाओं का कहना है कि सुबह से शाम तक शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है, जो राहगीरों के साथ अभद्रता और गाली-गलौज करते हैं। थाना प्रभारी नितिन चौधरी ने आश्वासन दिया है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और ग्रामीणों को जिला प्रशासन (DM) को ज्ञापन देने के लिए कहा गया है ताकि ठेके को वहां से हटाया जा सके।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें