फर्रुखाबाद : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की तालाब में डूबने से मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का संगीन आरोप – पुलिस जांच में जुटी

सोमवार की सुबह जनपद फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव नगरिया देवधरापुर गांव में 40 वर्षीय किसान आदेश कुमार का शव गांव के ही एक तालाब से बरामद किया गया। मृतक के परिजनों ने गांव के ही इंद्रपाल नामक व्यक्ति पर आदेश को तालाब में धक्का देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतक की मौत के बाद से उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है, जिसमें पत्नी सीमा, मां रमा देवी और चार मासूम बच्चे (मनीष, नैतिक, आयुष और विमान) शामिल हैं।

कमालगंज
मृतक आदेश कुमार का फाइल फोटो

न्याय की मांग को लेकर घंटों सड़क पर पड़ा रहा शव

परिजनों का कहना है कि आदेश का इंद्रपाल के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद यह दुखद घटना घटी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम ने काफी मशक्कत के बाद शव को तालाब से बाहर निकाला। शव मिलने के बाद आक्रोशित परिजनों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से मना कर दिया। करीब 8 घंटे तक चले इस हंगामे और शव के सड़क पर पड़े रहने के बाद, पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह परिजनों को समझा-बुझाकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

कमालगंज
कमालगंज

पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी की तलाश जारी

इस मामले में कमालगंज पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी इंद्रपाल की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के आश्वासन के बावजूद परिजन अभी भी आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े हुए हैं। फिलहाल पूरे क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें