फर्रुखाबाद : ससुराल में आम के पेड़ पर लटका मिला दामाद का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप – पुलिस जांच में जुटी

रविवार की सुबह जनपद फर्रुखाबाद जनपद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव ज्यौता में ग्रामीणों ने जोगेंद्र सिंह के खेत में एक युवक का शव आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका देखा। हैरानी की बात यह थी कि पेड़ के पास ही युवक की बाइक भी खड़ी हुई थी। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और ग्रामीणों के द्वारा शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई।

मोहम्मदाबाद
मृतक संजय कुमार का फाइल फोटो

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत, युवक की हुई पहचान

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक विभाग की टीम में फोटोग्राफी व वीडियो ग्राफी कर साक्ष्य एकत्रित किए। मृतक युवक की पहचान जनपद एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के विकास नगर निवासी राम अवतार के 35 वर्षीय संजय कुमार के रूप में हुई है।

मोहम्मदाबाद
मोहम्मदाबाद

 पिता का आरोप – बेटे की हत्या कर शव लटकाया 

बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि संजय तीन दिन पहले ही दिल्ली से घर लौटा था और शनिवार को अपनी ससुराल आया था। पिता ने सीधा आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या की गई है और मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया है।

मोहम्मदाबाद
मोहम्मदाबाद

पत्नी का खुलासा : पति का दिल्ली में एक महिला से अवैध संबंध 

दूसरी ओर, मृतक की पत्नी मोहिनी ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। मोहिनी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी शादी 2019 में हुई थी और उनके दो बच्चे (14 वर्षीय सौम्या और 12 वर्षीय अंशु) हैं। पत्नी ने आरोप लगाया कि संजय का दिल्ली में किसी दूसरी महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसे लेकर घर में अक्सर विवाद होता रहता था।

मोहम्मदाबाद
मोहम्मदाबाद

पुलिस की कार्रवाई और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि परिजनों से मिलने वाली तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें