फर्रुखाबाद : बुजुर्ग महिला से लूट करने वाले लुटेरे गिरफ्तार, पुलिस ने कुंडल और बाइक की बरामद

जनपद फर्रुखाबाद की फतेहगढ़ पुलिस ने एक वृद्ध महिला के साथ हुई कुंडल लूट की सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देश पर गठित एसओजी और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक मुख्य आरोपी और उसके साथ शामिल एक नाबालिग को दबोच लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटे गए सोने के कुंडल और वारदात के वक्त इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद

पूरी घटना : टहलने निकली महिला बनी थी निशाना

घटनार25 मार्च की है, जब फतेहगढ़ कोतवाली के गांव बिजाधरपुर पाल नगला में पूर्व सैनिक संतोष पाल की 85 वर्षीय बुजुर्ग मां राम जानकी जब शाम को घर के बाहर सड़क पर टहल रही थीं, तभी घात लगाए बैठे बदमाशों ने उनके कान के कुंडल लूट लिए और फरार हो गए। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी थी।

कौन हैं आरोपी : पकड़े गए लुटेरों की पहचान

पकड़े गए आरोपियों में राजा नगला निवासी विजय कटियार का पुत्र निखिल कटियार और उसका एक साथी नाबालिक साथ भी शामिल है। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि आरोपियों के खिलाफ कोतवाली फतेहगढ़ में संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस सफल ऑपरेशन में प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह, एसओजी प्रभारी सचिन चौधरी और सर्विलांस प्रभारी संतोष कुमार सहित पूरी टीम की अहम भूमिका रही।

फर्रुखाबाद दर्पण
फर्रुखाबाद दर्पण
Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें