फर्रुखाबाद : ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से पल्लेदार की दर्दनाक मौत, दो घायल – परिजनों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। गांव रोहिला के पास आलू भरने जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के वक्त ट्रैक्टर पर तीन युवक सवार थे। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे नाला निर्माण के लिए पड़ी गिट्टी पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ने से चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रॉली सहित ट्रैक्टर पलट गया।

मोहम्मदाबाद
मृतक धीरू बाथम का फाइल फोटो

हादसे में 20 वर्षीय युवक की गई जान, दो साथी गंभीर रूप से घायल

इस सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार पल्लेदार धीरू बाथम (20), निवासी शास्त्री नगर की दबने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रैक्टर चला रहे अभिषेक कठेरिया (19) और गौतम (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने धीरू को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

मोहम्मदाबाद
मोहम्मदाबाद

पुलिस पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने शव चौराहे पर रखकर काटा हंगामा

घटना के बाद ट्रैक्टर मालिक द्वारा ट्रैक्टर को सीधा कराकर घर ले जाने पर मृतक के परिजन भड़क गए। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने समय रहते ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में नहीं लिया। न्याय की मांग को लेकर गुस्साए परिजनों ने मुख्य चौराहे पर धीरू का शव रखकर जाम लगा दिया। करीब 20 मिनट तक चले हंगामे के बाद कोतवाली प्रभारी विनोद शुक्ला ने कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद जाम खुलवाया जा सका।

Leave a Comment

और पढ़ें