फर्रुखाबाद : कायमगंज के कोतवालेश्वर हनुमान मंदिर में हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन, जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू

मंगलवार की देर शाम जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज स्थित श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी मंदिर में भक्ति का माहौल देखने को मिला। यहां क्षेत्राधिकारी (CO) राजेश कुमार द्विवेदी और कोतवाली प्रभारी मदनलाल चतुर्वेदी ने विधि-विधान से बजरंगबली की पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंदिर परिसर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुंदरकांड पाठ के दौरान पूरा परिसर “जय श्री राम” और “जय हनुमान” के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने श्रद्धा भाव से आरती उतारकर क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की।

कायमगंज
आरती करते क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी

हनुमान जन्मोत्सव को लेकर तैयार हुआ भव्य प्लान

सुंदरकांड पाठ के समापन के बाद मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें आगामी 2 अप्रैल को होने वाले हनुमान जन्मोत्सव के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और पुलिस प्रशासन ने आपसी विचार-विमर्श किया। निर्णय लिया गया कि इस बार जन्मोत्सव पर विशेष शोभायात्रा और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।

कायमगंज
कायमगंज

सुंदर कांड पाठ के दौरान मौजूद रहे 

इस धार्मिक अनुष्ठान और बैठक के दौरान मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी, पुजारी व प्रबंधक संगम शाक्य, डॉ. विकास शर्मा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैया लाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही कोषाध्यक्ष अशोक गंगवार, दीपक शाक्य, मनोज कौशल और कोतवाली का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने एकजुट होकर जन्मोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें