फर्रुखाबाद: ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम

जनपद फर्रुखाबाद के कम्पिल थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। कम्पिल स्टेशन के पास पोल संख्या 174/12 के पास 25 वर्षीय युवक मनोज कुमार की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

कंपिल
मृतक का फाइल फोटो

सुबह 4 बजे घर से निकला था युवक

परिजनों के मुताबिक गांव कटिया निवासी मनोज कुमार शुक्रवार तड़के लगभग 4 बजे घर से निकला था। कुछ देर बाद उसकी लाश रेलवे ट्रैक पर मिली। अनुमान है कि किसी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई।

मानसिक रूप से अस्वस्थ था मनोज, घर में मचा हाहाकार

मृतक मनोज मानसिक रूप से अस्वस्थ था। वह तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। हादसे की खबर मिलते ही घर में मातम पसर गया। मां रामवती का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने किया पंचनामा, पोस्टमार्टम को भेजा शव

घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Amar Agnihotri
Author: Amar Agnihotri

Leave a Comment

और पढ़ें